Ias transfer 2025/बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का बुधवार को स्थानांतरण किया गया। इसमें कई सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसे लेकर सामान्य विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Ias transfer 2025/जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त अनिमेष पराशर को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। इन्हें अगले आदेश तक निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार, पटना सह प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

Ias transfer 2025।भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार को अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना के मुताबिक, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें निदेशक, पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पवन कुमार सिन्हा को जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव, जल संसाधन विभाग पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि, श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह, पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को संसदीय कार्य विभाग का अपर सचिव तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव अहमद महमूद को निदेशक, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व दिया गया है।

निदेशक, निःशक्तता विजय प्रकाश मीणा को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव तथा बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार सागर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सागर को संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के निदेशक अभय झा को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।