Homegaurds Allowances hike/देहरादून। उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए साल 2025 की विदाई और नया साल 2026 खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स के भत्तों में बढ़ोतरी के साथ-साथ महिला जवानों को मातृत्व अवकाश देने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह घोषणाएं सोमवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड समारोह के दौरान की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Homegaurds Allowances hike/मुख्यमंत्री धामी ने होमगार्ड्स की सेवाओं की सराहना करते हुए उनकी जेब का भी ख्याल रखा है।

अब अंतरजनपदीय ड्यूटी (दूसरे जिले में ड्यूटी) के दौरान होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों के लिए भी अच्छी खबर है, उनके प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपये से बढ़ाकर सीधे 140 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Homegaurds Allowances hike/सीएम ने स्पष्ट किया कि होमगार्ड जवानों को अब वर्दी भत्ता भी अनुमन्य कराया जाएगा, जो उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी।

Homegaurds Allowances hike/पहाड़ी राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सरकार ने विशेष प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया है। पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की तर्ज पर अब 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड्स को 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले एसडीआरएफ (SDRF) से प्रशिक्षित होमगार्ड्स को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार ने महिला होमगार्ड्स को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने का ऐलान किया है, साथ ही सभी जवानों को अब साल में 12 आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) की सुविधा भी मिलेगी।

Homegaurds Allowances hike/समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय स्मारिका-2025 और कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। इस मौके पर दिवंगत होमगार्ड्स के परिजनों और सेवामुक्त जवानों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। सीएम ने दिवंगत होमगार्ड देवेंद्र सिंह की पत्नी पूजा सिंह और धीरज कुमार की पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे।

इसके अलावा सेवा से अलग हो चुके होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमांडर चतर सिंह और रोशन लाल को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई। सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि हाल ही में जारी विनियमितीकरण संशोधन नियमावली 2025 के तहत 10 साल की निरंतर सेवा वाले संविदाकर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी