Jharkhand news।झारखंड में हेमंत कैबिनेट ने छात्र और शैक्षणिक हित में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

राज्य मंत्रिपरिषद ने यूपीएससी (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को दी जाने वाली सहायता राशि में भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही होम्योपैथिक छात्रों के मासिक स्टाइपेंड में भी इजाफा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत:
कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (PT) पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ा दिया है।
पुरानी राशि: ₹1 लाख
नई राशि: ₹1.50 लाख

इसके अलावा, इस योजना से अधिक छात्रों को लाभान्वित करने के लिए पारिवारिक आय की सीमा को भी बढ़ा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले यह सीमा ₹2.5 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया गया है।
होम्योपैथिक छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ा:
स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य एजेंडे पर मुहर लगाते हुए, कैबिनेट ने होम्योपैथिक कॉलेज गोड्डा के छात्रों के मासिक स्टाइपेंड की राशि में भी बढ़ोतरी की है।
पुरानी स्टाइपेंड राशि: ₹10,000
नई स्टाइपेंड राशि: ₹17,000

शैक्षणिक विस्तार और वेतनमान की स्वीकृति:
कैबिनेट ने शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई निर्णय लिए हैं।रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संबद्धता प्राप्त उप शास्त्री और शास्त्री स्तर के संस्कृति कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों को पंचम, छठा और सातवां वेतनमान देने को मंजूरी दी गई।

नए डिग्री कॉलेज: बालूमाथ और सिमरिया में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी गई है। बालूमाथ डिग्री कॉलेज के लिए ₹78.42 करोड़ और चतरा (सिमरिया) डिग्री कॉलेज के लिए ₹34.62 करोड़ 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।