LIVE UPDATE
india

Gold Silver Price-दिवाली के बाद सोने-चांदी में भारी गिरावट: जानें क्या हैं नई कीमतें और भविष्य के संकेत

22 कैरेट सोने की बात करें तो घटकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

Gold Silver Price/दिवाली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल है। इस हफ्ते इन कीमती धातुओं के दाम में करीब 22,000 रुपए तक की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,584 रुपए से घटकर 1,21,518 रुपए हो गई है, जो कि 8,066 रुपए की उल्लेखनीय गिरावट को दर्शाता है।

अन्य शुद्धता वाले सोने की बात करें तो, 22 कैरेट सोना भी घटकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि पहले यह 1,18,699 रुपए था। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।Gold Silver Price

एक हफ्ते में चांदी करीब 22,197 रुपए प्रति किलो कम हुई है, जिससे इसकी कीमत 1,69,230 रुपए प्रति किलो से घटकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। सोने और चांदी की कीमतों में इस कमी की एक प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी मानी जा रही है। हमास और इजरायल युद्ध की समाप्ति ने इसमें और इजाफा किया है।

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की बढ़ी हुई आपूर्ति ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनाने का काम किया है।Gold Silver Price

सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली हो रही है। इस हफ्ते कीमतों में कुल 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

भविष्य में सोने की कीमतों को लेकर जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सतर्क बना हुआ है।

आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने की कीमत कम होकर 4,137 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत कम होकर 48.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो वैश्विक स्तर पर भी गिरावट का संकेत है।Gold Silver Price

Back to top button