Gold Price Hike-सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा,22 कैरेट का भाव…
सोने के साथ चांदी में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 10,825 रुपए बढ़कर 1,75,325 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,64,500 रुपए प्रति किलो था।

Gold Price Hike-सोने और चांदी में सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।
Gold Price Hike/आखिरी कारोबारी सत्र के मुकाबले सोने की कीमत में 2,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम में 10,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,155 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 1,21,525 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 24 कैरेट के सोने में 24 घंटों में 2,630 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।
Gold Price Hike/22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,13,726 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,317 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 93,116 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,144 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 10,825 रुपए बढ़कर 1,75,325 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,64,500 रुपए प्रति किलो था।
हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.21 प्रतिशत बढ़कर 1,24,043 रुपए हो गई है। वहीं, चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.39 प्रतिशत बढ़कर 1,52,900 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत 2.50 प्रतिशत बढ़कर 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.88 प्रतिशत बढ़कर 50.02 डॉलर प्रति औंस हो गई है।Gold Price Hike




