LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

रेलवे लाइन किनारे गांजा कारोबार का भंडाफोड़”: भारी मात्रा में गांजा और कैश बरामद…वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

रेलवे लाइन किनारे चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने पकड़ा सप्लायर

बिलासपुर..शहर में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा और नगदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी की डिग्गी में गांजा लेकर सप्लाई की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

घेराबंदी, रेलवे लाइन के पास पकड़ाया आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति व्यापार विहार क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास अवैध गांजा लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तारा मंडल के पीछे रेलवे लाइन किनारे आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिग्गी से 4.35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गांजे के साथ नगदी बरामद, सप्लाई कनेक्शन

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 42,500 रुपये नगद भी जब्त किए। नगदी की मौजूदगी से यह संकेत मिल रहा है कि आरोपी गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने मौके से स्कूटी CG-10 CD-1592 को भी जब्त कर लिया है।

 नेटवर्क की कड़ियां खंगालने की तैयारी

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी कार्तिक गुप्ता, निवासी तालापारा, को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के मेमोरेंडम बयान के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य संलिप्त लोगों तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close