कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की पुलिस लगातार जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से 20 हजार 400 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, ताश के 52 पत्ते, एक चटाई और स्कूटी बरामद की गई है। सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 55 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। ममाला केशकाल के ढोढरापारा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली थी कि, केशकाल के ढोढरापारा स्थित इमरान पारेख की बाड़ी में कुछ लोग 52 पत्तों से जुआ खेल रहे है। पुलिस ने लगातार अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।

जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
जुआरियों के कब्जे से 20 हजार 400 रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन,जिनकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है। मोटरसाइकिल और स्कूटी की कुल कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। नकदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहनों की कुल कीमत 1 लाख 55 हजार 400 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम
पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद साहिद पिता अब्दुल करीम, मोहम्मद इकबाल पिता मोहम्मद इस्माईल, मोहम्मद इमरान पारेख पिता मोहम्मद मुसा भाई पारेख, मोहम्मद साजिद पिता शेख इस्माईल और नवीन शोरी पिता नक्षणा शोरी शामिल हैं। सभी आरोपी केशकाल क्षेत्र के रहने वाले है।

कार्रवाई में इन लोगों का रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक कंवल सिंह शोरी और प्रशिक्षु उप निरीक्षक राखी यादव के साथ-साथ थाना पुलिस के अन्य अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कोंडागांव साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र बघेल, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, चंदन शोरी, बिरजू सोरी, विराट उसेंडी ने तकनीकी व मैदानी स्तर पर पूरा सहयोग दिया।