LIVE UPDATE
Big newsChhattisgarh

निर्दयता की इंतहा: कपड़े से मुंह बांध दो मासूमों को कुएं में फेंका !.. थर्रा गया गांव…हत्या की साजिश

खैरागढ़.. खैरागढ़ जिले से रविवार शाम ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में एक कुएं से तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय बहन के शव मिले — दोनों के मुंह कपड़े से बंधे थे। दृश्य इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की आंखों से आंसू फूट पड़े और गांव सन्न रह गया।

 हत्या की गुत्थी में कई सवाल

प्राथमिक जांच में पुलिस को साफ संकेत मिले हैं कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि निर्मम हत्या है। कपड़े से मुंह बांधकर बच्चों को कुएं में फेंक देने की यह वारदात किसी दरिंदगी से कम नहीं। पुलिस मौके पर पहुंची, कई घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाले गए और पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए।

गांव में मातम, परिजनों की चीखें

बच्चों के पिता गजानंद वर्मा और मां मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का हर कोना चीखों से गूंज रहा है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग कह रहे हैं — “जिसने भी यह किया, उसे सजा नहीं, इंसाफ की आग में झोंक देना चाहिए।”

 पुलिस की सघन जांच

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से जांच जारी है। पुलिस हत्या के पीछे किसी रंजिश, विवाद या मानसिक विकृति की भी जांच कर रही है। आसपास के गांवों में भी संदिग्धों की तलाश और लगातार दबिश दी जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button