कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और नियोक्ताओं को पिछली अनुपालन संबंधी चूक को सुधारने का एक विशेष अवसर दिया है।

EPFO ने ‘कर्मचारी नामांकन योजना-2025’ का कार्यान्वयन 1 नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक की छह माह की अवधि के लिए शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के दायरे में लाना है, जिनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2017 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच हुई है, लेकिन किसी कारणवश उनका नामांकन नहीं हो सका था।

यह पहल नियोक्ताओं को न्यूनतम वित्तीय भार पर अनुपालन सुधारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है.सभी प्रतिष्ठान EPFO के पोर्टल के माध्यम से उक्त अवधि में नियुक्त कर्मचारियों की घोषणा ऑनलाइन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी भविष्य निधि की तीनों योजनाओं—कर्मचारी भविष्य निधि योजना, कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा-सम्बद्ध बीमा योजना—से संबंधित पूर्व अनुपालन चूक के नियमितीकरण हेतु प्रत्येक प्रतिष्ठान को केवल ₹100 का एकमुश्त हर्जाना देना होगा।यह योजना नियोक्ताओं को सरलतापूर्वक अनुपालन नियमित करने और पात्र कर्मचारियों को EPF के तहत सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.