सम्मान की नजर से देखती है दुूनिया…क्योंकि मोदी ने देखा है समृद्ध भारत का सपना…जन सहयोग से साकार हो रहे सारे सपने
प्रधानमंत्री की दरदर्शिता से देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा

बिलासपुर—पिछले 11 सालों में देश का तेजी से विकास हुआ है। देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता आयी है। प्रधानमंत्री की दरदर्शिता से देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। यह बातें फेसबुक लाइव कार्यक्रम के नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कही। पूर्व मंत्री ने कहा पिछले 11 सालों में भारत ना केवल आर्थिक,राजनीतिक रूप से सुदृढं हुआ है। बल्कि देश का वैश्विक महत्व बढा है। सेवा सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने नया आयाम स्थापित किया है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया। केन्द्र सराकर की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते केन्द्रीय सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। अमर ने बताया कि पिछले 11 सालों में देश ने चहुंमुखी विकास किया। विश्व के मानचित्र देश का मान सम्मान बढा है। विश्व की उम्मीद भरी नजरें हमेशा भारत तरफ रहने लगी हैं।
फेसबुक लाइव कार्यक्रम के अमर ने कहा कि बीते 11 वर्षो में न केवल आर्थिक , राजनितिक और तकनिकी रूप से देश मजबूत हुआ है। बल्कि सामाजिक,जनसशक्तिकरण और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में देश ने नया आयाम स्थापित किया है। देश की निति निर्माण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, दूरदर्शिता और जनहित सर्वोपरि रहा है।
अग्रवाल ने अपने भाषण प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया। उन्होने बताया जन-धन योजना से लेकर आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तक सभी योजनाओं से हर वर्ग को नई ऊर्जा मिली है। 11 वर्षो में दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है। जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी। उस समय हमारा भारत प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में ना केवल डटकर मुकाबला किया। बल्कि दुनिया का सम्बल बना है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश ने असंभव कार्य को संभव किया। 200 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन कर दुनिया में प्रधानमंत्री ने सहयोग और सेवा अनूठा मिशाल पेश किाया है।
अमर ने बताया कि अब भारत आत्मनिर्भर और सक्षम हो गया। हर परिस्थिति से निपटने के लिए भारत तैयार है। केंद्र सरकार की नीतियों से देश को ऊंचाई मिली है। 2014 से लेकर 2025 तक भारत ने न केवल आर्थिक रूप से भारत मजबूत हुआ है। बल्कि वैश्विक मंचो पर भी भारत को बहुत ही मान सम्मान के साथ देखा जाता है। अमर अग्रवाल ने चंद्रयान – 3 की सफलता, G – 20 की अध्यक्षता और axiom मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उदाहरण पेश किया। उन्होने बताया कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल मार्गदर्शन में हुआ है।
अमर ने छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि केंद्र ने राज्य में किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका सीधा असर प्रदेश की जनता में देखने को मिल रही है। धान खरीदी, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन को बहुत ही आसान और ठोस बनाया है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राज्य में नक्सलवाद पर कठोर प्रहार की चर्चा देश के कोने कोने में हो रहा है। देश वासियों का हमेशा की तरह आज भी मानना है कि मोदी है तो मुमकिन है। बीते डेढ़ वर्षों में नक्सल हिंसा पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में अमर अग्रवाल ने कहा कि यात्रा केवल शासन की नहीं, बल्कि देशवासियों की सामूहिक चेतना, संकल्प और परिश्रम की है। भारत आज जिस आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर खड़ा है, इसके पीछे जनता का मोदी के प्रति विश्वास है। प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय भी है।अमर ने जनता से आग्रह किया कि परिवर्तन के सहभागी बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।