बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब के कारोबारियों को धर दबोचा है। कार्रवाई कोटा और रतनपुर थाने की पुलिस ने की, जहां कुल मिलाकर 50 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई।

कोटा:देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 4, फिरंगीपारा में दबिश देकर सीताराम प्रजापति  को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 7  लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

रतनपुर: महुआ शशराब के साथ पकड़या युवक 

अभियान के तहत रतनपुर थाना पुलिस ने ग्राम गोंदईया में झोपड़ी में छापा मारकर सुनील साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब समेत शराब बनाने के लिए उपयोग में आने वाले सामान को भी जप्त किया ।34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करआरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।