LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

बहला-फुसलाकर भगाया, फिर वारदात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शादी का झांसा देकर ले गया साथ, मोतीनगर से पीड़िता बरामद; पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

बिलासपुर…नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में तखतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

मामला 29 जनवरी 2026 का है। परिजन ने थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ स्तर से तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिले, जिसके बाद थाना तखतपुर की टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर के मोतीनगर क्षेत्र में मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर 19 मार्च  को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी राकेश मरावी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close