LIVE UPDATE
Chhattisgarh

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत द्वितीय प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन 21 अप्रैल को

सूरजपुर/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए द्वितीय प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रथम प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 28 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर 05 फरवरी 2026 तक कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

किन्तु कुछ अभ्यर्थियों के उपस्थित नहीं होने के कारण रिक्त पदों की पूर्ति हेतु द्वितीय प्रतीक्षा सूची से चयन करने का निर्णय लिया गया है।

प्रतीक्षा सूची पूर्व में 14 नवम्बर 2025 को जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surajpur.nic.in पर अपलोड की जा चुकी है, जिसका अवलोकन कर सकते है।

द्वितीय प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11ः30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूरजपुर के सभाकक्ष में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।

Back to top button
close