dewas illegal liquor smuggling/मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के प्रयास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है. इसके को लेकर बीजेपी हमलावर है. वहीं, बढ़ते दबाव के बीच कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को पार्टी से बाहर कर दिया है. पुलिस ने जायसवाल को शराब तस्करी गिरोह का सरगना बताया है.

dewas illegal liquor smuggling/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि हरदा के एक पदाधिकारी राहुल जायसवाल को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया गया है. संगठन के महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में खातेगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी दिलीप पुरी से जुड़ी घटना को निंदनीय बताया गया है.

dewas illegal liquor smuggling/अधिकारी के मुताबिक, तस्करी के जरिये अवैध शराब की खेप गुजरात भेजे जाने की सूचना थी. इसके बाद 1 नवंबर को तड़के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस दल के साथ इंदौर-बैतूल हाई-वे पर पहुंचे थे. उन्होंने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर पुलिस से बचकर भागने लगा, इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

इस घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी कांस्टेबल सोहन जाट भी घायल हुए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक पर 1,800 से ज्यादा लीटर अवैध शराब की तस्करी का शक था. जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया था जब देवास जिले के दो गांवों में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच जहरीले शराब पीने के बाद 13 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया था.

वहीं, मामले में पुलिस की ओर से FIR दर्ज करने और राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है.

राहुल जायसवाल कांग्रेस के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज थे और पहले जिला यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट रह चुके थे. कांग्रेस इससे पहले पुलिस अधिकारी की मौत पर सत्ताधारी बीजेपी पर हमलावर थी, लेकिन राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी से उसे मौका मिल गया.

वहीं, थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में फरार एक सह आरोपी की रविवार को कथित तौर पर मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सह-आरोपी मोहिन जायसवाल की गुजरात के एक अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई. हरदा जिले की तीन लाइसेंसी दुकानों के जरिये इस नेटवर्क का संचालन किया जाता था.