Congress Meeting Raipur।रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली महत्वपूर्ण बैठक 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

Congress Meeting Raipur।यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निकाय और पंचायती चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह बैठक कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे, जिसमें नेता प्रतिपक्ष सहित तीनों प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे।

हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, जबकि अधिकांश नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी पार्टी को निराशा हाथ लगी। ऐसे में, बैठक के दौरान इस हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी और यह तय किया जाए कि हार की जिम्मेदारी कौन लेगा, इसकी भी संभावना है।

कांग्रेस की हार के बाद संगठन में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ वरिष्ठ नेता खुले तौर पर अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे पार्टी की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में नाराज नेताओं से संवाद किया जा सकता है और संगठन में आवश्यक बदलावों पर चर्चा हो सकती है।

बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर मिली शिकायतों के मद्देनजर पार्टी ने एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

यह कमेटी आने वाले दिनों में चुनाव में हुई संभावित गड़बड़ियों की जांच करेगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही, पार्टी के एक विधायक के खिलाफ भी शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में केवल संगठनात्मक मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा सत्र और बजट को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस, सरकार की नीतियों और बजट प्रस्तावों पर अपनी रणनीति तय कर सकती है, जिससे सदन में प्रभावी विरोध दर्ज कराया जा सके। इस बैठक से यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस आने वाले समय में अपनी रणनीति किस दिशा में ले जाएगी और क्या संगठन में बदलाव की कोई ठोस पहल की जाएगी।