बलरामपुर(पृथ्वी लाल केशरी)कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने समय सीमा के बैठक में सीएम जनदर्शन,पीजी पोर्टल, प्रधानमंत्री आवास,खाद की उपलब्धता, स्वास्थ्य,मौसमी बीमारियों सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष के आयोजन के उदेश्य उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक विभिन्न आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग के द्वारा 25 वर्षों की यात्रा एक विशेष सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियां एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए एवं राजस्व प्रकरण को समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस.लाल,सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।