नारायणपुर/ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो के द्वारा मतदान केद्रो के निरीक्षण पश्चात सोनपुर में संचालित आश्रम छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने निरीक्षण करते हुए प्री मैट्रिक बालक छात्रावास और आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली। बालक छात्रावास में बच्चों द्वारा खेल मैदान बनाने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि परीक्षण कर शीघ्र खेल मैदान बनाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने भोजन कर रहे बच्चों का परिचय पूछते हुए बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। बालक छात्रावास के निरीक्षण पश्चात आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने बालिकाओं से आश्रम की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आश्रम में दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता और साग सब्जी संबंधी जानकारी लेते हुए आश्रम अधीक्षक की उपस्थिति संबंधी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एसडीम गौतमचंद पाटिल, जनपद सीईओ लोकनाथ पटेल उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में 19 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया, इसके अंतर्गत मंच सुरक्षा, मेला सुरक्षा, पार्किंग एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मावली माता मेला अबूझमाड़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की एक झाँकी है।

यह मेला अबूझमाड़ की जनता के लिए ख़ुशियों का पर्व लेकर आता है, जिसे न सिर्फ़ अबूझमाड़ वरन देश विदेश के भी लोग आनंद लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। ताकि आगंतुक निर्भीक होकर इस ऐतिहासिक मेला का आनंद ले सकें। कलेक्टर ने मावली माता मेला स्थल में अस्थाई पुलिस चौकी तथा हेल्प डेस्क केन्द्र बनाए जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने देव परिक्रमा की रूट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने मेले में आने वाले व्यक्तियों हेतु पेयजल, शौचालय, छाया, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था सहित संबंधित स्टॉल लगाने तथा कार्यक्रम को गरिमामय रूप से आयोजन कराने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले सभी नर्तक दलों को निर्धारित समय में प्रस्तुति देने निर्देशित किया।

उन्होंने लाईट, साऊण्ड सर्विस, देव समिति, विद्युत, जात्रा कार्यक्रम में आने वाले सिरहा तथा पूजा-पाठ दल के पुजारियों सदस्यों की भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों कोे माता मावली मेला के प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्था पूर्ण करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभययजीत मण्डावी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजेन्द्र सिंह, नगरपालिका सीएमओ आशीष कोर्राम, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, जनपद सीईओ नारायणपुर लोकनाथ पटेल, ओरछा लोकेश चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।