बिलासपुर..स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए दिशा तय करने की क्षमता रखते हैं। इसी सोच के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा संचालित बहुउद्देशीय अभियान चेतना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विवेकानंद के उस मूल संदेश से जोड़ना रहा, जिसमें लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, परिश्रम और आत्मबल को जीवन का आधार बताया गया है। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि नशा और भटकाव आज युवाओं की सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे दूरी बनाकर ही सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत समय और परिस्थितियों से परे हैं और आज के युवाओं के लिए भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने युवाओं से साहस और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और नशामुक्त जीवन ही सफलता की बुनियाद है। मुख्य वक्ता वेद प्रकाश अग्रवाल ने विवेकानंद को युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गीता के कर्म सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि परिणाम की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा से किया गया प्रयास ही जीवन को सार्थक बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, रामगोपाल करियारे, मधुलिका सिंह, रश्मित कौर चावला, सीएसपी निमितेश सिंह, डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार, चेतना अभियान से जुड़े आशीष शर्मा, विद्या गोवर्धन, प्रतिज्ञा सिंह, अरुणिमा मिश्रा, बिंदु कछुआ, सुषमा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यातायात विभाग के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने किया।