cg police/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं अभी हाल ही में सम्पन्न हुई हैं, जिसका मूल्यांकन कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन परीक्षाओं में बच्चों को उत्तीर्ण कराने व बेहतर परिणाम का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगने का प्रयास किया जा सकता है।

ठगों द्वारा खुद को शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या कम्प्यूटर में डेटा चेंज का झूठा दावा करते हुये, फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर ठगी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि राज्य की साइबर पुलिस टीम द्वारा ऐसे ठगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है, किन्तु पालकों, शिक्षकों और विशेषकर बच्चों को यह जानकारी होना चाहिए कि किसी भी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण कराने एवं नंबर बढ़ाने के संबंध में कोई भी कॉल या लिंक प्राप्त होता है, तो ऐसे कॉल्स का जवाब न दें और पुलिस को सूचित करें।

साथ ही इस संबंध में यदि कोई लिंक प्राप्त होता है तो लिंक को न खोलें। अपनी बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआई डिटेल्स आदि किसी के साथ साझा न करें।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे सूचनाओं की पुष्टि स्कूल या परीक्षा केन्द्र से करें। त्रुटिवश कॉल्स रिसिव कर लेने या लिंक खोलने पर ठगी का शिकार होने की स्थिति में इसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दर्ज कराते हुए निकटतम पुलिस थानें में इसकी सूचना दें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.