CG Online Attendance-जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी को मजबूत करने के लिए अब कमर कस ली है। बस्तर जिले में ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (VSK) ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विभाग का रुख बेहद कड़ा हो गया है।

CG Online Attendance-बस्तर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने एक नया और सख्त आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिकाओं ने अपनी मूल पदस्थापना वाली शालाओं में डिजिटल हाजिरी नहीं लगाई, तो उनका जुलाई महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Online Attendance-शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस फरमान ने उन प्रभारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है, जो अब तक ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

CG Online Attendance-आदेश के मुताबिक, सभी प्रभारी छात्रावास अधीक्षकों को स्कूल के निर्धारित समय के अनुसार अपनी मूल शाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा और VSK ऐप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी। विभाग ने साफ किया है कि इस व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही को अनुशासनहीनता माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सख्त कदम स्कूल शिक्षा मंत्री की 1 जुलाई 2026 को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उठाया गया है। शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी VSK ऐप का उपयोग नहीं करेंगे, उनका जुलाई 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा। साथ ही, बार-बार निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। इसके तहत प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों और अन्य स्टाफ को पहले ही उनकी मूल पदस्थापना वाली जगहों पर लौटने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक और लोक शिक्षण संचालनालय पहले ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। अब छात्रावास अधीक्षकों को इस घेरे में लाकर विभाग ने यह संकेत दे दिया है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पूरे प्रदेश में अनिवार्य है और इसे दरकिनार करना अधिकारियों के लिए भारी पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.