CG NEWS:रायपुर। शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने सारंगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एल.पी. पटेल को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। एल.पी. पटेल के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बाद यह बड़ी कार्रवाई है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक एल.पी. पटेल पर यह आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से संबंधित उड़नदस्ते में कलेक्टर की स्वीकृति के बिना परिवर्तन किया। शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद निलंबन आदेश पारित किया गया।
केवल इतना ही नहीं, तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर धमकी देने, गाली-गलौज करने, वेतन आहरण में बाधा डालने और अधीनस्थ अधिकारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए गए थे। इन सभी आरोपों को पुष्टि मिलने पर राज्य सरकार ने निलंबन की कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.