LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-वेतन विसंगित, पूर्व सेवा गणना,TET व क्रमोन्नति सहित शिक्षकों की मांगों पर बढ़ी सक्रियता, विधानसभा अध्यक्ष से सहायक शिक्षक फेडरेशन की मुलाकात

CG News/रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित और ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख रूप से सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन असमानता दूर करने, पूर्व सेवा गणना लागू करने, क्रमोन्नति, पूर्ण पेंशन की बहाली सहित शिक्षकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने की अपील की गई।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि प्रदेश के हजारों शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति और पूर्व सेवा गणना के अभाव में आर्थिक व मानसिक दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाता है, तो कर्मचारियों के बीच विश्वास और सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा।

राठौर ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का स्थायी समाधान पूर्व सेवा की गणना से संभव है। उनके अनुसार, इससे क्रमोन्नति और पेंशन जैसे लाभ भी शिक्षकों को मिल सकेंगे। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो, तो पदोन्नति से जुड़े नियमों में सीमित रिलैक्सेशन दिया जा सकता है, ताकि वरिष्ठ शिक्षकों को वेटेज का लाभ मिल सके और वेतन असमानता को दूर किया जा सके।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि वेतन विसंगति केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षकों के मनोबल और कार्यक्षमता से भी जुड़ा विषय है। उनका कहना था कि समान कार्य के बदले समान वेतन की भावना को लागू करना आवश्यक है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े विषय संवेदनशील हैं और नियमानुसार उचित मंच पर इन मुद्दों पर विचार-विमर्श कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मुलाकात के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार और संबंधित विभाग शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और लंबित मांगों के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट मुलाकात व मीटिंग मेरविन्द्र राठौर (प्रांताध्यक्ष), राजू टण्डन (सचिव), देवेन्द्र हरमुख (उपाध्यक्ष), शेषनाथ पाण्डे (कोषाध्यक्ष) और मनीष मिश्रा (संयोजक) मुख्य पदों पर कार्यरत हैं। संस्थापक सदस्यों में बसंत कौशिक,रंजीत बैनर्जी, अश्वनी कुर्रे,सी. डी. भट्ट का नाम शामिल है, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सिराज बक्श, कौशल अवस्थी, व संगठन की अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रुपिका रानी मरकाम (प्रांतीय प्रवक्ता), श्रीमती बुधनी अजय (प्रदेश संयुक्त सचिव) और श्रीमती बरखा शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी) शामिल हैं। चंद्रप्रकाश तिवारी और चैतन्य सिंह दीनबंधु वैष्णव भी प्रमुख सदस्यों में गिने जाते हैं। इनके अतिरिक्त, संगठन में विजेंद्र चौहान, इन्द्रजीत शर्मा, दिनेश नायक, प्रदीप कुमार पटेल, तरुण कुमार वैष्णव, नोहर चन्द्रा, रोशन सहारे, अशोक कुमार धुवे, मनीष कुमार डड़सेना, वीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र वर्मा, सुनील पिन्टू, हेमकुमार साहू, दिलीप लहरे, धीरेन्द्र यादव, छबि कुमार पटेल और रामकृष्ण साहू जैसे कई अन्य सक्रिय सदस्य सम्मिलित हुए।

जिलाध्यक्ष व कार्यकारणी सम्मिलित पदाधिकारी लखेश्वर वर्मा (रायपुर), कुमेंद्र कश्यप (गरियाबंद), दौलत ध्रुव (धमतरी), मुरीत श्रीवास (बलौदाबाजार), मदन लाल राठौर (कोण्डागांव), संकीर्तन नंद (सारंगढ़-बिलाईगढ़), रमेश कुमार साहू (राजनांदगांव), भोला शंकर साहू (सक्ती), पोखन राम साहू (बेमेतरा), संदीप कुमार पाण्डेय (सरगुजा), सुरेश नेताम mcb धीरेन्द्र सिंह मांझी (सुकमा), विनोद कुमार साण्डे (कोरबा), हरीश गोपाल (जांजगीर-चांपा), निर्भय केवाची (कांकेर) और सी. पी. डडसेना (रायगढ़)। राजेंद्र प्रसाद नवरंग (जिला प्रतिनिधि,मुंगेली , प्रेमनारायण शर्मा (कबीरधाम)उपस्थित थे। फेडरेशन ने आशा व्यक्त की कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।

Back to top button
close