CG News-कोंडागांव/ कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में बस्तर संभाग में आयोजित होने वाले Bastar पंडुम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा बस्तर के जनजाति कला एवं सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने के लिए बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनजाति लोक नृत्य, लोक गीत, लोक नाट्य, जनजाति वाद्ययंत्र, जनजाति पेय पदार्थ, शिल्प एवं चित्र कला, जनजाति आभूषण तथा जनजाति पर्व पर आधारित विधाओं पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बस्तर पंडुम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर, द्वितीय चरण में जिला स्तर पर और अंतिम चरण में संभाग स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

बैठक में स्वच्छता अभियान के तहत जिले के नगरीय निकायों में साफ-सफाई के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए। साथ ही सभी एसडीएम को स्वच्छता अभियान के प्रगति की नियिमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने और उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता के लिए भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।