LIVE UPDATE
Bilaspur

सीसीटीवी का खुलासा..दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम..चोरी का सामन बरामद

बिलासपुर… सरकंडा क्षेत्र मुक्तिधाम रोड स्थित गेमर्स कम्प्यूटर दुकान में हुई चोरी की घटना को सरकंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। दो नाबालिगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने दोनों नाबालिगो  से 40,000 मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बंधवापारा निवासी इंदल सिंह गुरु  ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि गेमर्स माल कम्प्यूटर गेम की दुकान संचालित करता है। 26 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर गया था। दूसरे दिन सुबह दुकान का ताला टूटा मिला। जांच पड़ताल मे पाया की दुकान से सीपीयू, प्लेस्टेशन सहित कंप्यूटर अन्य सामान गायब है।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मदद

पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डबरीपारा क्षेत्र के दो नाबालिग चोरी में संलिप्त हो सकते हैं।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्दंश और एएसपी राजेन्द्र जायसवाल  सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों सहित थाने तलब किया गया। पूछताछ में दोनो ने अपराध स्वीकार किया।पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close