LIVE UPDATE
Bilaspur

राजकीय गरिमा में नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता कुसुम सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माता स्वर्गीय कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका 15 फरवरी को निधन हुआ था।

मुख्यमंत्री बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास पहुंचे, छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि माता का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। कुसुम सिन्हा का सरल और स्नेहमयी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और विधायक सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीश, अधिवक्ता, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close