बिलासपुर। Bilaspur के खपरगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात विवाद, बवाल और शहर का माहौल बिगड़ने की वजह दो लोगों की आपसी रंजिश थी। इस रंजिश में सोशल मीडिया ने आग में घी डालने का काम किया, जिससे रातभर बवाल होता रहा।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार एक व्यक्ति ने पहले पत्थर से मारा, फिर उसके बाद कुछ लोगों ने लाठी से वार किया। इसके बाद बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए और माहौल बिगड़ता गया। पथराव और मारपीट के साथ घरों, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी के सिर पर पत्थर लगा। एक आरक्षक भी चोटिल हुए। सीएसपी गगन कुमार से भी धक्का-मुक्की की गई। थाने तक में भीड़ घुस गई थी। हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस को 5-6 आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने रातभर पेट्रोलिंग कर माहौल को काबू में रखा।

पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर कलेक्टर ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके तहत बिना अनुमति सभा, रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन तथा चार से अधिक लोगों के एकत्र होने, हथियार लेकर निकलने, सड़क रोकने और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने पर बीएनएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी। पूरे मामले की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से जानकारी ली जा रही है।

बिलासपुर में दो लोगों की रंजिश से भड़का था बवाल, सोशल मीडिया ने भी बिगाड़ा माहौल,सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालात को देखते हुए जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सीएएफ से अतिरिक्त बल बुलाया गया। एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया, जो करीब 3 बजे तक चला। दूसरे दिन शनिवार को भी तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। 400 से अधिक जवान तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। खपरगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया, साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली थाना में पुलिस ने शनिवार तड़के सुबह मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ दो अपराध दर्ज किए हैं। दोनों एफआईआर में 50 से ज्यादा आरोपी नामजद हैं, हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी नाम का खुलासा नहीं किया है। एसआईटी समेत एसएसपी द्वारा गठित टीम अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिशा दे रही है। शाम तक पुलिस ने दंगे के 10 से 12 ज्यादा लोगों को पकड़ लिया। घटना के दौरान हुई वीडियोग्राफी और मौके पर लगे कैमरों की मदद से हुड़दंगियों की पहचान भी की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।शुक्रवार रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। विषम परिस्थितियों में भी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

घटना को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें दोनों पक्षों के 40 से 50 नामजद और अन्य आरोपी शामिल हैं। अब तक 10 से 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसएसपी ने शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा।ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के उपचार के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटने पर उन्होंने उनके साहस, संयम, जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।