LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

कार्मिकों और परिजनों के हित में बड़ा फैसला, एमपी ट्रांसको में 1 मार्च से कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू

कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना/बैतूल /प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में कार्यरत कार्मिकोंपेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मार्च से कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय कार्मिकों और उनके परिजनों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। यह बीमा स्वास्थ्य योजना लागू होने से कुल 11265 कार्मिकपेंशनर्स और उनके परिजन लाभान्वित होगें।

चयनित अस्पताल मे नहीं करना होगा भुगतान

       ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि इस योजना से एमपी ट्रांसको के लगभग 7351 कार्यरत कार्मिकों और उनके परिजन तथा 3914  पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। अब उन्हें चयनित अस्पतालों में उपचार के लिए अग्रिम भुगतान की आवश्यकता नहीं होगीजिससे गंभीर परिस्थितियों में आर्थिक दबाव कम होगा।

प्रीमियम की कटौती इसी माह से

       श्री तोमर ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा चयनित विकल्प के अनुसार उनके वेतन एवं पेंशन से प्रीमियम की कटौती इसी माह से प्रारंभ की जा रही है। यह योजना न केवल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगीबल्कि  ऊर्जा विभाग के मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Back to top button
close