LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस का बड़ा एक्शन: “त्यौहार से पहले 18 बदमाशों पर कार्रवाई..26 वाहन जब्त

बिलासपुर…त्यौहारों के मद्देनज़र बिलासपुर पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन प्रहार अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में सघन जांच के दौरान 26 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने पर पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त करते हुए चालकों के खिलाफ धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने और अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले 18 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर  न्यायालय में पेश किया गया है।

ऑपरेशन प्रहार से बढ़ी सख्ती

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पिकेट प्वाइंट लगाकर सघन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थाना सिटी कोतवाली के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों और क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ अब और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close