Bank Job vacancy।पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

Bank Job vacancy।मिली जानकारी अनुसार आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशिफल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर 23 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन (BOI Recruitment 2025) भी जारी हो चुका है, फार्म भरने से पहले उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 180 है। चीफ मैनेजर के लिए 21 और सीनियर मैनेजर के लिए 85 पद खाली हैं। लॉ ऑफिसर और मैनेजर के लिए कुल 74 वैकेंसी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक के विभिन्न ब्रांच में होगी। जरूरत के हिसाब से बैंक रिक्त पदों की संख्या में बदलाव कर सकता है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।

मिली जानकारी अनुसार विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक और अन्य संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक/एमसीए/ एमएससी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इकोनॉमिस्ट क्षेत्र  के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स या इकोनॉमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा 2 से 8 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

चीफ मैनेजर के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 28 वर्ष से लेकर 45 वर्ष है। सीनियर मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

मिली जानकारी अनुसार लॉ ऑफिसर और मैनेजर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 64,820 रुपये से लेकर 1,20,940 रुपये वेतन हर महीने मिलेगा। सैलरी पोस्ट पर निर्धारित होगी। सबसे अधिक वेतन चीफ मैनेजर की होगी। वहीं सबसे कम वेतन मैनेजर और लॉ ऑफिसर को मिलेगा।