Cg news।प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद नारायणपुर के विकास के लिए राज्य सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने अध्यक्ष और पार्षदों से कहा कि टीम के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें ताकि नारायणपुर नगर पालिका को राज्य का सबसे खूबसूरत और विकसित नगर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीम गौतम पाटिल, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.