Bilaspur

अमर ने कहा..जनता का मजबूत हुआ सरकार पर विश्वास..कहा..सुशासन तिहार का मतलब..जनता से संवाद और समाधान

अमर ने विभागीय स्टाल का किया निरीक्षण...योजनाओं का लिया जायजा

बिलासपुर—-शुक्रवार को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागार में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी हितग्राहियों को तोहफा मिला।  तो शिकायतकर्तांओं की शिकायत को दूर किया गया। नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शिविर का जायजा लिया। उपस्थित लोगों की समस्याओं ना केवल दूर किया। बल्कि सरकार की योजनाओं की जानकारी को साझा किया।

 सुशासन तिहार समस्या निवारण शिविर में अमर अग्रवाल ने सभी विभागीय स्टाल का जायजा लिया। अमर ने अधिकारियों के साथ संवाद कर योजनाओं के क्रियान्यवन की जानकारी ली। इस दौरान अमर अग्रवाल राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, नगर निगम, समाज कल्याण समेत सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि तिहार के पहले और दूसरे चरण में लिए आवेदनों का निराकरण किया गया है। इसके अलावा सभी आवेदकों को शिविर में बुलाकर शासन की योजनाओं से परिचित कराया गया है।

 इस दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से संवाद किया। सभी की समस्याओं को ना केवल गंभीरता के साथ सुना बल्कि समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया। अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और शासन की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का  सशक्त माध्यम है।  हमारी प्राथमिकता हर नागरिक को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान भी हो।

अमर ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण किया गया है। आमजन में शासन के प्रति विश्वास और सशक्त  हुआ है।

Back to top button