AAI Recruitment 2025:सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 309 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

AAI Recruitment 2025:इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 25 अप्रैल 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2025 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी AAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 125 पद, ओबीसी (NCL) के लिए 72, SC के लिए 55, ST के लिए 27 और EWS उम्मीदवारों के लिए 30 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए भी 7 पदों पर मौका दिया गया है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST और PwD कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ बीएससी डिग्री या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। जरूरी है कि फिजिक्स और मैथ्स कम से कम एक सेमेस्टर में शामिल रहे हों। इसके अलावा 12वीं तक इंग्लिश भाषा में लिखित और मौखिक दक्षता अनिवार्य है। आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए छूट भी दी गई है – SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), वॉइस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।