LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

CG News: छट्टी कार्यक्रम के दौरान सब्जी खाने से परिवार के 8 से अधिक सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार

CG News:  कोण्डागांव। जिला के मर्दापाल क्षेत्र के हंगवा गांव में छट्टी कार्यक्रम के दौरान बने पनीर की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 8 से अधिक सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को बुधवार, 12 फरवरी को कोण्डागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

CG News:मीडिया रिपोर्ट अनुसार हंगवा गांव के एक परिवार में हाल ही में बच्चे का जन्म हुआ था, जिसकी छट्टी कार्यक्रम सोमवार को आयोजित की गई थी। इस दौरान कोण्डागांव से पनीर लाकर सब्जी बनाई गई, जिसे परिवार, रिश्तेदारों और अन्य मेहमानों को परोसा गया। भोज में शामिल अधिकांश लोगों की तबीयत मंगलवार रात से बिगडऩे लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG News:बुधवार दोपहर तक अशिका कोर्राम (40), सांविकी कोर्राम (34), हांता कोर्राम (38), सोनाई कोर्राम (5), रायबत्ती कोर्राम (9), सोरिका कोर्राम (6), मर्शिला कोर्राम (12) और पुजा कोर्राम (9) की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार, गांव में भी कई अन्य लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मर्दापाल के हंगवा गांव में जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों ने बताया कि सभी प्रभावितों का इलाज जारी है और अधिकांश की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि पनीर खराब होने या दूषित होने की वजह से फूड प्वाइजनिंग हुई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
close