Big news
मंदिर के पीछे 22 किलो गांजा…झाडू के बहाने तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार..एसएसपी ने कहा..सौदागरों की जब्त होगी सम्पत्ति
गांजा को रैप कर बनाया झाडू..फिर भी पहुंच गयी पुलिस की नजर

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ अभियान में 22 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार दोनो आरोपियों का एण्ड-टु-एण्ड विवेचना का आदेश दिया गया है। फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन के बाद आरोपियों की सम्पत्ति जब्ती की कार्रवाई होगी। पकड़े गए दोनो आरोपी मटियारी थाना सीपत के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम देवकुमार सूर्यवंशी और बालकृष्ण सिसोदिया है। बहरहाल बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये है।
झाडूं की तरह छिपाकर रखा गांजा
एसीसीयू और सीपत पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर जिले में थाना स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर सम्पत्ति राजसात की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में स्थानीय सीपत पुलिस और एसीसीयू टीम को जानकारी मिली कि ग्राम मटियारी में शिव मंदिर के पीछे स्थित मकान में भारी मात्रा में गांजा संग्रहित कर रखा गया है। नशे का कारोबार झाडू बेचने की आड़ में अंजाम दिया जा रहा है। गांजा को झाड़ू की ही तरह प्लास्टिक में लपेटकर रखा गया है।
कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद
जानकारी के बाद संयुक्त टीम को तैयार कर मौके पर भेजा गया। टीम ने ग्राम मटियारी स्थित मकान मे धावा बोला। पुलिस ने आरोपियों से झाडू की तरह प्लारस्टिक में लपेटकर रखे पैक को बरामद किया। भूरे रंग की प्लास्टिक में रैप कर रखे गए 10 पैकेट से कुल 22 किलो गांजा जब्त किया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार और जेल
पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में देवकुमार सूर्यवंशी और बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू को धर दबोचा। दोनो से बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपयों से अधिक है। पकड़े गए दोनो आरोपी मटियारी के ही रहने वाले हैं।धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर दोनों को जेल दाखिल कराया गया है।
सौदागरों की जब्त होगी संपत्ति
मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों और सम्पर्क की गहन जांच पड़ताल होगी। साथ ही नशे के कारोबार से कमाई गयी सम्पत्ति को राजसात किया जाएगा।
किया जाएगा सम्मान
कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी सीपत, निरीक्षक अजहरउददीन प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहायक उप निरीक्षक शिवसिंह बक्साल प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, राहुल सिंह, कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह आर. संजय यादव, अविनाश कश्यप, राजेन्द्र साहू को बधाई दी। रजनेश सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।