बदले गए तीन जिला शिक्षा अधिकारी…स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…भूपेन्द्र कौशिक को जांजगीर की कमान
तीन जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी..देखें सूची

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानान्तरण आदेश जारी कर तीन जिला शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सभी का स्नातंरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। प्रशासन ने आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि निर्धारित तारीख के भीतर पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें..साथ ही सूचित भी करें।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्कूल शिक्षा विभाग से जारी सूची के अनुसार ई संवर्ग के महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी एम आर सावंत को सहायक संचालक बनाकर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर भेजा गया है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ ई संवर्ग प्राचार्य विजय कुमार लहरे को जिला शिक्षा अधिकारी बनाकर महासमुन्द भेजा गया है। इसके अलावा कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर में पदस्थ सहायक संचालक ई संवर्ग के प्राचार्य भूपेन्द्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा भेजा गया है। भूपेन्द्र कौशिक को शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दिया है।