LIVE UPDATE
Big news

राजा रघुराज सिंह स्टेडियम का होगा कायाकल्प..कलेक्टर ने कहा…खेल को लेना होगा गोद..अब नहीं दिखाएंगे मुफ्त में विज्ञापन

कलेक्टर ने कहा..खेल बढ़ावा के लिए खेल को लेना होगा गोद

 बिलासपुर—–राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के कायाकल्प और अधोसंरपचना विकास पर 60 लाख रूपये खर्च होंगे। यह फैसला कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन मंथन सभागार में किया गया। कलेक्टर ने बताया कि अब तक मिनी स्टेडियम में लगाए डिस्प्ले बोर्ड में अब निशुल्क विज्ञापन नही दिखाया जाएगा। इसके लिए लोगों को भुगतान करना होगा।
       मंथन सभागार में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में फिजिकल सोसायटी की बैठक हुई। बैठक में विधायक धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, एसएसपी रजनेश सिंह, आयुक्त अमित कुमार समेत सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि शहर में खेल गतिविधियों के विकास के लिए जिले की बड़े सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योगपतियों को बड़ा दिल करना होगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों को खेल और खिलाड़ियों को गोद लेना होगा।
     बैठक में फैसला लिया गया कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में अधोसरंचनाओं के सुधार और पेन्टिंग कार्य में 60 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। रघुराज सिंह स्टेडियम और गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में बरसात के पहले मैदान समतलीकरण किया जाएगा। मिट्टी का खर्च और  सीसी टीवी लगाने पर 10 लाख रूपया खर्च किया जाएगा।
             कलेक्टर ने बताया कि दोनों स्टेडियमों को वाई फाई सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए 20 हजार रूपए दिए जाएंगे। मिनी स्टेडियम में विज्ञापन प्रदर्शन और  स्कोर बोर्ड के लिए डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। लोगों को अब तक निःशुल्क सुविधा दी जा रही थी। अब एलईडी टीवी बोर्ड के लिए 5000 रूपए शुल्क लगेगा। दोनों स्टेडियमों में क्रिकेट खेल के स्कोरर सहित अन्य कामों के लिए कलेक्टर दर पर एक कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
         बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निगम रघुराज स्टेडियम के पाप अप मैदान रिपेयर, पेवेलियन निर्माण, पिच निर्माण हेतु सक्षम रोलर खरीदी के लिए लगभग 56 लाख खर्च करेगा। उपस्थित सदस्यों ने यह भी फैसला कि राशि निगम को वापस स्थानांतरित किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close