LIVE UPDATE
Big news

सामुहिक बलात्कार के आरोपी चाचा भतीजा गिरफ्तार…भतीजा ने दिया शादी का झांसा…फिर दोनों ने यहां किया मुंह काला

सामुहिक बलात्कार के आरोपी चाचा भतीजा गिरफ्तार

बिलासपुर—-तोरवा पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में महिला की शिकायत पर दोनो यानी चाचा भतीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को शिकायत के बाद महज 24 घंटे के अन्दर धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने महिला के साथ रेप का जुर्म कबूल किया। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर चाचा भतीजा को जेल दाखिल कराया गया है। 
पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम
1) राज ऋषि सिंह पिता नंद किशोर सिंह उम्र 32 साल निवासी देवरीखुर्द सात बहिनिया मंदिर के पास थाना तोरवा
2) सुरेंद्र कुमार सिंह पिता राम आशीष सिंह उम्र 56 साल निवासी  नहरपारा देवरीखुर्द सफेद खदान थाना तोरवा
तोरवा पुलिस के अनुसार एक अप्रैल को पीड़िता ने थाना पहुंचकर बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडिता ने बताया कि आरोपी राज ऋषि सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ता बनाया। पीड़िता ने जानकारी दी कि आरोपी ऋषि राज अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के घर लेकर गया। और चाचा सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनो आरोपियों के खिलाफ बीएनस की धारा 64(1), 70(1) 351 (2) 115(2) 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। तोरवा थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने आरोपियों के पता ठिकाने पर धावा बोला। लगातार पतासाजी के बाद दोनो आरोपी ऋषि राज सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह को कब्जे में लिया गया।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close