LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

एक टक्कर, एक मौत और जेल… CMO की स्कोडा कार बनी हादसे की वजह

सरकारी गाड़ी, गलत दिशा और एक मौत... CMO की लापरवाही पहुंची सलाखों तक

मुंगेली… तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। घटना ने न केवल सड़क सुरक्षा, बल्कि सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा 1 अगस्त को जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला के पास हुआ। शिक्षक नगर, पंडरिया निवासी किरण बसोर अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह का कार्य पूरा कर मोटरसाइकिल से लौट रही थीं। रास्ते में सड़क पर गाय आ जाने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही स्कोडा कार सीजी-15-डीएन-3866 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी और गलत दिशा से आई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद यह मामला और गंभीर तब हो गया, जब दुर्घटना में शामिल कार पर CMO (UAD) CG Government लिखा पाया गया। जांच में कार चला रहे व्यक्ति की पहचान अमरेश सिंह के रूप में हुई, जो अंबिकापुर के महेश्वर कॉलोनी निवासी हैं और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में हुई विवेचना में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वाहन अत्यंत लापरवाही और जोखिमपूर्ण तरीके से चलाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

जरहागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 105 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close