LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

CG News- एटीएम से दोबारा नहीं निकले पैसे तो युवक ने खोया आपा, मॉनिटर पर जड़ा मुक्का; पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

CG News/दंतेवाड़ा/बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर एक युवक ने अपना आपा खो दिया और मशीन के साथ तोड़फोड़ कर दी। बचेली के तामोपारा निवासी इस युवक को ट्रांजैक्शन फेल होना इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में एटीएम के मॉनिटर पर जोरदार मुक्का मार दिया, जिससे मशीन की स्क्रीन बुरी तरह टूट गई।

इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 18 जून की सुबह करीब 6:31 बजे की है। आरोपी साहिल तामो बचेली स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में नकदी निकालने पहुंचा था। साहिल ने एक बार मशीन से पैसे निकाले, लेकिन जब उसने दूसरी बार फिर से पैसे निकालने का प्रयास किया, तो किसी तकनीकी कारण से पैसे नहीं निकले। बार-बार कोशिश के बावजूद नकदी हाथ न लगने पर साहिल का धैर्य जवाब दे गया। उसने आक्रोशित होकर एटीएम मशीन पर हमला कर दिया, जिससे उसका डिस्प्ले और कांच क्षतिग्रस्त हो गया।

बैंक प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर साहिल तामो की करतूत सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG News/ पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि पैसे नहीं निकलने के कारण वह बेहद गुस्से में था और इसी आक्रोश में उसने मॉनिटर पर मुक्का मार दिया था।

पुलिस ने आरोपी साहिल तामो के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की। साथ ही, धारा 126 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी को बड़ेबचेली के कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है और किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेना भारी पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close