LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

CG News- सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने की शिकायत, एफआईआर की मांग

CG News-रामानुजगंज। सोशल मीडिया पर कै बिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस थाना रामचन्द्रपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रामचन्द्रपुर निवासी समसेर आलम द्वारा 17 जून को इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ कथित रूप से गाली-गलौज, धमकी एवं उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन में कहा गया है कि उक्त वीडियो से मंत्री की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को क्षति पहुंची है तथा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वीडियो में लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और जानबूझकर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से समसेर आलम के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने तथा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए कथित आपत्तिजनक वीडियो को हटाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने अथवा किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच एवं पुलिस की कार्रवाई के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close