LIVE UPDATE
Bilaspur

भारतेंदु साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी में पढ़ी गईं नईं रचनाएं..

बिलासपु । शनिवार को सांई आनंदम परिसर उसलापुर में भारतेंदु साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार  अमृत लाल पाठक ने की  और आतिथि वरिष्ठ गीतकार श्री बुधराम यादव थे।भारतेंदु साहित्य समिति , और साहित्य वृंद बिलासपुर की इस गोष्ठी में मुख्य रूप से न‌ई रचनाओं का प्रस्तुति करण हुआ।

गोष्ठी में ओम प्रकाश भट्ट, मनीषा भट्ट,रेख राम साहू,हूप सिंह क्षत्री, राकेश पाण्डेय, मयंक दुबे , असर्फी लाल सोनी, सत्येंद्र तिवारी , द्रौपदी साहू, विजय कल्याणी तिवारी,आर एन राजपूत , शैलेन्द्र गुप्ता अशोक वाजपेयी सहित अन्य साहित्य कार उपस्थित थे।अंत में वरिष्ठ साहित्यकार  हरबंस शुक्ल के बड़े समधी डा सुरेश तिवारी और साहित्यकार महेश श्रीवास के पुत्र  अनीश श्रीवास के असामयिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button