LIVE UPDATE
Big news

जनगणना में बिलासपुर का डंका: मकान सूचीकरण में पूरे छत्तीसगढ़ में नंबर-1 बना जिला

मकान सूचीकरण में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल, उत्कृष्ट प्रगणक-सुपरवाइजर सम्मानित

बिलासपुर… राष्ट्रीय जनगणना 2026 के पहले चरण में बिलासपुर जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे तेज और प्रभावी काम कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मकान सूचीकरण अभियान में जिले के सभी 26 जनगणना चार्ज में काम शुरू हो चुका है, जबकि करीब 18 प्रतिशत क्षेत्रों का कार्य पूरा भी कर लिया गया है। इसी उपलब्धि के साथ बिलासपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

मंथन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि कम समय में जिस तेजी और गुणवत्ता के साथ मैदानी अमले ने काम किया है, वह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत मल्हार के सीएमओ अनुभव सिंह खास आकर्षण रहे। उन्होंने महज 5 दिनों में मल्हार क्षेत्र का 100 प्रतिशत मकान सूचीकरण पूरा कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू को भी बेहतर नेतृत्व और तेज प्रगति के लिए सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।

सम्मानित प्रगणकों में नवीन लाल देवांगन, कुलेश्वर साहू, संदीप ठाकुर, तरुण जायसवाल, संजय कुमार राय, ओंकार प्रसाद सेन, जितेंद्र कुमार दीक्षित, आशा डेहरिया, आशीष पांडे, अजय दास दाहिरे, गोपीचंद राज, दीपिका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे सहित कई कर्मचारियों के नाम शामिल रहे। नगर निगम बिलासपुर के अलग-अलग जोनों से भी ऐसे प्रगणकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पांच दिनों के भीतर अपना मकान सूचीकरण कार्य पूरा कर लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी और सहायक जिला जनगणना अधिकारी झील जायसवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जनगणना जैसे बड़े राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है और बिलासपुर की टीम इस दिशा में शानदार काम कर रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close