LIVE UPDATE
Bilaspur

सरकार जनता के द्वार: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी भीड़, अधिकारियों ने ऑन-द-स्पॉट निपटाईं शिकायतें

फोन उठाइए, समस्याएं खुद कम होंगी…” सुशासन शिविर में अधिकारियों को विधायक कौशिक की नसीहत

बिलासपुर… बोदरी नगरपालिका में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों ने जमीन पट्टा, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में कुल 362 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 355 मांग संबंधी और 7 शिकायतों से जुड़े थे। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत दी। सबसे ज्यादा आवेदन भूमि पट्टा और महतारी वंदन योजना से जुड़े रहे।

कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरित किया। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत दो हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। वहीं तीन लोगों का श्रमिक पंजीयन और चार हितग्राहियों को राशन कार्ड भी सौंपे गए।

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों के फोन कॉल का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जवाब दें, क्योंकि कई समस्याओं का समाधान सिर्फ संवाद से संभव हो जाता है।

कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर भी संदेश दिया गया। विधायक ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

शिविर में एसडीएम बिल्हा आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार संदीप साय, सीएमओ मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close