BilaspurChhattisgarh

अरपा उत्थान महाभियान..गंदगी के खिलाफ खड़े हुए लोग…निगम आयुक्त ने बताया..प्रधानमंत्री के सम्मान में हजारों लोगों ने किया  श्रमदान..

विश्व जल दिवस  पर नगर निगम का गंदगी के खिलाफ महाअभियान

बिलासपुर- विश्व जल दिवस  पर नगर पालिक निगम ने अरपा नदी की सफाई और  स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि इसके लिए जनभागीदारी से एक दिवसीय  महाअभियान चलाया गया।  अभियान का नाम अरपा उत्थान है। महाभियान में  2500 से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान  सभी लोग  मिलकर अरपा नदी को स्वच्छ बनाने में श्रमदान किया। अभियान में शासकीय कर्मचारी, रेलवे,एसईसीएल कर्मचारियो के अलावा सामाजिक संगठन शामिल हुए। 
  निगम प्रशासन ने  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन के सम्मान में स्वच्छता पखवाड़े का एलान किया है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि स्वच्छता को लेकर पूरे पखवाड़े भर स्वच्छता को प्रेरित करने वाले विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  आज यानी 22 मार्च को बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी को सफाई को लेकर एकदिवसीय अरपा उत्थान महाअभियान शुरू किया गया।
अभियान में जन सहयोग से अरपा नदी में व्याप्त गंदगी और कचरे को साफ किया जा रहा है। नगर निगम ने अन्य विभागों के सहयोग से बड़ी मात्रा में मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है। पखवाड़े भर अभिय़ान के दौरान लोगों को जल संकट को दूर करने वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा।
रामसेतु मार्ग और रपटा में सुबह 6 बजे अरपा उत्थान का आगाज किया गया। तट के नीचे अरपा नदी में आमजन की सहभागिता से स्वच्छता अभियान शुरू कर नगरवासियों को  स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Back to top button