Job Alert, sbi recruitment- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रिजॉलवर के 105 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सेवानिवृत्त एसबीआई अधिकारी (एमएमजीएस-II/एमएमजीएस-III/एसएमजीएस-IV) होने चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

Job Alert, sbi recruitment-दिल्ली। देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने संविदा आधार पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को समाधानकर्ता (रिजॉलवर) के रूप में नियुक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कुल 105 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
Job Alert, sbi recruitment-भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 15 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सेवानिवृत्त एसबीआई अधिकारी (एमएमजीएस-II/एमएमजीएस-III/एसएमजीएस-IV) होने चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी 45,000 से 50,000 रुपए के बीच/Job Alert
Job Alert, sbi recruitment-योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 50,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

