टीबी मरीजों के नाम पर राशि गड़बड़ी की शिकायत पर जांच समिति गठित.. कलेक्टर ने 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

जशपुरनगर/ टीबी मरीजों के नाम पर 2.40 लाख रुपये की गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित जांच समिति पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर 15 दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को सभी तथ्यों, दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए है। सीएमएचओ डॉ जात्रा ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाता है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन बैच-1 वर्ष 2023-24 के पैकेज क्रमांक सी.जी. 07-114 के तहत एल.097-एल.-067 से बैगापारा तक 2.30 किलोमीटर लंबाई की सड़क का बीटी (बिटुमिनस) निर्माण कार्य कराया गया है।
कार्यपालन अभियंता संतोष नाग ने बताया कि उक्त सड़क के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से क्षति होने की जानकारी प्राप्त होने पर विभाग द्वारा तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक सुधार कार्य हेतु निर्देशित किया गया था।
सुधार कार्य के दौरान 14 मार्च 2026 को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक रायमुनी भगत द्वारा भी सड़क के क्षतिग्रस्त बीटी भाग को सुधारते हुए पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। प्राप्त निर्देशों एवं विभागीय कार्रवाई के तहत संबंधित सड़क में पुनः बीटी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यपालन अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर वर्तमान में सड़क की स्थिति संतोषप्रद पाई गई है तथा बीटी कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। बैगापारा सड़क में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर अब मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बना दिया गया है।





