LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News- मकान में चोरी, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता यू. येल्लमा (50 वर्ष) निवासी श्याम नगर स्थित तेलगू मोहल्ला, कैम्प-2 भिलाई की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह 8 फरवरी को अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर विशाखापट्टनम गई थीं। जब वह वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर और सोने-चांदी के आभूषणों समेत कई अन्य कीमती सामान गायब थे।

भिलाई नगर। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सूने मकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता यू. येल्लमा (50 वर्ष) निवासी श्याम नगर स्थित तेलगू मोहल्ला, कैम्प-2 भिलाई की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह 8 फरवरी को अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर विशाखापट्टनम गई थीं। जब वह वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर और सोने-चांदी के आभूषणों समेत कई अन्य कीमती सामान गायब थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने संयुक्त जांच शुरू की। संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस मामले में विवेक मिश्रा (20 वर्ष) निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, ?एस जगन (19 वर्ष) निवासी सुंदर नगर, कैम्प-1 भिलाई सहित ?एक नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान जब्त कर लिया गया है। जिसकी कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में एलईडी टीवी, होम थिएटर, चांदी के आभूषण,पीतल के बर्तन जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Back to top button
close