LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जशपुर के नागरिक क्यूआर कोड से घर बैठे कर सकेंगे जल कर ,संपत्ति कर का भुगतान..मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ

जशपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को एचडीएफसी बैंक के डिजिटल डोर सुविधा का शुभारंभ किया।बैंक ने नगर पालिका जशपुर को एक क्यूं आर कोड जनरेट करके दिया जिसके माध्यम से जशपुर जिले के नागरिक घर बैठे क्यूं आर कोड के माध्यम से संपत्ति कर जल कर दुकान का टेक्स पेमेंट कर सकते है लोगों को नगर पालिका जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

एचडीएफसी बैंक के माध्यम से हर घर के लिए अलग अलग क्यूं कोड बनाया गया है जिसको घर घर चस्पा भी किया जा रहा है।

जिसमें मकान मालिक का नाम घर का नम्बर और मोबाइल नम्बर के साथ कितना घर का टेक्स बकाया है क्यूं आर कोड में पता चल जाएगा।

ताकि‌ जशपुर नगरीय क्षेत्र के नागरिक इस क्यूं आर उपयोग करके टेक्स का भुगतान कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जुदेव, कृष्णा राय ,कलेक्टर  रोहित व्यास, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय एचडीएफसी बैंक के रिजनल मैनेजर श्री सराफत अली शाखा प्रबंधक श्री दीपक दास उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रापर्टी टैक्स इनफार्मेशन सिस्टम एक आधुनिक आई सी टी आधारित प्रणाली है जो जशपुर नगर पालिका में राजस्व संग्रहण को पारदर्शी कुशल एवं सरल बनाती है। यह प्रणाली आवासीय व्यावसायिक एवं औद्योगिक सभी प्रकार की संपत्तियों को कवर करती है और वर्तमान में 4600 हाऊस होल्ड को शामिल करती है।

क्यूं आर कोड में भुगतान करने के लिए डी डी एन नम्बर, मोबाइल नम्बर, प्रापर्टी आईडी डाले, जिसमें मालिक का नाम टैक्स राशि, बकाया राशि और इसके बाद देय राशि की पुष्टि करें तत्पश्चात यूटीआई डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग का आपसन चुने फिर सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं।इसके बाद आपको डिजिटल रसीद प्राप्त हो जाएगी।

Back to top button
close