LIVE UPDATE
Big news

घर के भीतर टूटा रिश्ता, जमीन बंटवारे ने छीनी भाई की जान

लोहे के एंगल से वार कर हत्या, जमीन विवाद में भाई गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा…जिले के ग्राम पुटपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रभूषण राठौर अक्सर शराब के नशे में जमीन बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद करता था। 13 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे, वह नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी मां व भाई से फिर झगड़ा करने लगा। परिजनों की समझाइश के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ।

इसी दौरान छोटा भाई चंद्रहास टैगोर (26) आक्रोशित हो गया और घर में रखे लोहे के एंगल से चंद्रभूषण के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और चंद्रभूषण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को ग्राम पुटपुरा से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close