BilaspurChhattisgarh

नेहरू चौक पर कांग्रेसियों का जोरदार हंगामा…जमकर नारेबाजी…झूमा झटकी के बीच जलाया ईडी का पुतला..कहा..बहुत हुआ जुल्म

ईडी का पुलता को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में झूमा झटकी

बिलासपुर— एक दिन पहले भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मकान पर ई़डी ने छापा मारा। दिन भर की कार्रवाई में ई़डी की टीम ने 33 लाख रूपया,पेन ड्रायव, जमीनों का कागजात बरामद किया। यद्यपि इस दौरान पुलिस और टीम को भूपेश समर्थकों के भीड़ का सामना करना पड़ा। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष को बेवजह परेशान करने और दबाव बनाने के आरोप में आज प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने ई़डी का पुतला जलाया। इसी क्रम में आज बिलासपुर में भी जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक पर ई़डी का पुतला जलाया। पुतला में प्रधानमंत्री का फोटो भी चस्पा था। यद्यपि कांग्रेसी दोनो बार दो अलग अलग पुतला जलाया। लेकिन पुलिस ने पानी डालकर आग बुझा दिया। पुलिस और कांग्रेसियों की छीना झपटी पुतला टुकड़े टुकड़े में बंट गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार समेत मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री और भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

           एक दिन पहले भिलाई में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। ई़डी कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर ईडी का पुतला जलाया। बिलासपुर में भी विजय और विजय की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की। नेहरू चौक पर पुतला जलाकर ईडी के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है।

पुतला दहन के दौरान चौक पर पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था पहले से ही नजर आयी। कांग्रेसी ने ठीक एक बजे रैली की सूरत में कांग्रेस कार्यालय से नेहरू चौक पहुंचे। इसके पहले पुलिस कुछ करती कांग्रेसियों ने छिपाकर रखे गए पुतले को आग लगा दिया। पुलिस ने तत्काल पानी डालकर बुझाया। इसी दौरान कांग्रेस के दूसरे गुट ने भी ईडी का पुतला जला दिया। आनन फानन में आधे जले पुतले को पुलिस ने पानी डालकर बुझाया। इसी बीच पुतले को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी हुई। देखते ही देखते पुतला का टुकड़ा टुकड़ा हो गया।

मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस के खून में डर की कोई जगह नहीं है। आजादी काल से लेकर आज तक कांग्रेस ने अन्याय जुल्म के खिलाफ हमेशा आवाज बुलन्द किया है। और आज भी कर रहे हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार डरपोक है। जब विधानसभा में कांग्रेस के नेता जनहित का मुद्दा उठाते हैं…तो भाजपा के नेता डर जाते हैं। हमारे नेताओं को डरना धमकाने के लिए घर में ईडी भेजते हैं। लेकिन वह मुगालते में हैं कि कांग्रेस के नेता डर जाएंगे।

विजय ने बताया कि कुछ दिनों पहले जब पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सदन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल किया तो उन्हें ईडी ने जेल भेज दिया। अब जब पूर्व मुख्यमंंत्री जनहित का मुद्दा उठाया तो उनके घर सुबह ईडी की टीम को डरवाने के लिए भेजा गया। विजय ने सरकार से सवाल किया कि चुनाव को डेढ साल हो चुके हैं। उन्हें बताना होगा कि ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी की सरकार को बीच विधानसभा सत्र में ईडी को पूर्व मुख्यमंत्री के घर भेजना पड़ा। विजय ने बताया कि हम जांच के लिए तैयार हैं..लेकिन सरकार पहले यह तो बताए उन्हें मिला क्या। उनके पास उत्तर नहीं है..इसलिए जवाब भी मुश्किल है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को बिना वजह बताए 6 महीने जेल में रखा गया। अन्ततः सुप्रीम कोर्ट ने आरोप को झुठलाते हुए जमानत दिया। दरअसल भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ही प्रदेश सरकार ईडी का खेल खेल रही है। लेकिन हम बताना चाहते हैं कांग्रेस के सिपाही डरने वाले नहीं है। क्योंकि हमारे खून में जनता विश्वास दौड़ रहा है। विजय ने बताया कि हमने आज ईडी के साथ प्रधानमंत्री का पुतला जलाया है। हमने संदेश भी दिया है कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Back to top button
close